google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म


कानपुर, 30 जुलाई 2022 : उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध का अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। दहेज में दो लाख रुपया ना मिलने पर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नंद तथा सास के खिलाफ भी प्रताड़ना का आरोप जड़ा है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कानपुर की एक विवाहिता आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपया की व्यवस्था ना होने के कारण पति और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घिनौना काम में साथ देने के लिए पीड़िताने सास और ननद को भी आरोपी बनाया है।

दो लाख रुपया दहेज की मांग

चकेरी थाना क्षेत्र में विवाहिता की ससुराल है। उसने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पहले यानी 2020 में हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपया दहेज की मांग प्रारंभ कर दी। परिवार के गरीब होने के कारण मायके वाले दहेज देने में असमर्थ थे। उधर दो लाख रुपया ना मिलने पर ससुराल वालों ने मारपीट भी शुरू कर दी।

§ इतना ही नहीं विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिनों पहले पति ने मुझे कमरे में बंद कर दिया और फोन से बात करने पर भी मनाही कर दी।

पति और तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर जलाने का प्रयास

एक दिन पति नशे में घर में आया। उसके साथ उनके दोस्त शंभू गौरव और बबलू थे। इन चारों ने मिलकर कमरे में सामूहिक दुष्कर्मकिया। जब उसने इसका विरोध किया पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

विवाहिता किसी तरह बचकर मायके पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस को सूचना दी।

§ इस मामले में चकेरी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

§ पुलिस ने पति की बहन और उसकी मां को भी सामूहिक दुष्कर्म का सहयोगी बनाकर सह आरोपी बनाया है।

सामूहिक दुष्कर्म तथा दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोपित महिला पति एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है। डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Commentaires


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0