google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कार्यकर्ता से कोल्ड ड्रिंक का कैन लेकर क्यों मुस्कराए अखिलेश यादव


औरैया, 29 अगस्त 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग अपने ही सरकार के कार्यों से शर्मिंदा हैं।डिप्टी सीएम अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे लेकिन हालात नहीं बदल रहे हैं। विधायक तक को अपनी बात वापस लेनी पड़ रही है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार की सुबह इटावा के सैफई स्थित आवास से औरैया बिधूना के लिए रवाना हुए। उनका काफिला दोपहर करीबन पौने 12 बजे ऐरवाकटरा पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओंने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया और सेल्फी लेने के लिए आतुर रहे। यहां से काफिला बिधूना के लिए रवाना हो गया। रास्ते में कई जगह पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करते रहे। इस बीच एक कार्यकर्ता ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक का कैन दिया, जिसे लेने के बाद अखिलेश मुस्कराए और फिर आगे बढ़ गए।

उनका काफिला बिधूना पहुंचा और उन्होंने शोकाकुल परिवार में शोक संवेदना व्यक्त की। बताते चलें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साले एवं पूर्व राज्यमंत्री सचिनपति गुप्ता के छोटे भाई व्यापारी नितिनपति गुप्ता का मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया था। नितिन पूर्व विधायक और मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएस के साले थे। प्रमोद गुप्ता वर्तमान में भाजपा नेता है, उन्होंने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ज्वाइन की थी।

यहां पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ पुराने मामलों को भी दोहराते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बिधूना की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा-पुरानी सीट वापस मिली है। यहां से वह ग्राम पंचायत ताजपुर प्रधान नीलम कठेरिया के घर पहुंचे और उनके पति अशोक कठेरिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
1 view0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0