google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

100 करोड़ से ऊपर की संपत्ति आई सामने, थाईलैंड, दुबई तक विकास दुबे का साम्राज्य, जांच में खुलासा



पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कानपुर वाले विकास दुबे की प्रॉपर्टी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 8 पुलिस कर्मियों के हत्यारे विकास दुबे ने अपनी दबंगई के बल पर ना केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि विदेशों में भी संपत्ति बनाई थी। जानकारी के अनुसार विकास दुबे के पास करीब 100 करोड़ की चल अचल संपत्ति का पता चला है । अब संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय जल्द शुरू करने जा रहा है माना जा रहा है कि कई सफेदपोश लोगों ने भी विकास के पीछे पैसे लगाए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने विकास दुबे के करीबियों, रिश्तेदारों और सहयोगियों की संपत्तियों की डिटेल मांगी है।


गैंगस्टर विकास दुबे ने 3 साल में 14 देशों की यात्रा की थी। विकास का थाईलैंड और UAE में पेंटहाउस है। जिसकी कीमत 30 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। हाल में ही उसने लखनऊ में एक घर खरीदा था जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है। कानपुर के ब्रह्मनगर में छ मकान, आर्यनगर के एक अपार्टमेंट में 8 फ्लैट और पनकी में एक ड्यूप्लैक्स कोठी की जानकारी अब तक मिल चुकी है। विकास के पास 11 घर और 16 फ्लैट्स बताए जा रहें हैं। इसकी अनुमानित कीमत 28 करोड़ से ऊपर है। बेनामी विंग की शाखा सिर्फ कानपुर में है। सामने आया है कि विकास दुबे के एक बैंक अकांउट से करोड़ों का लेनदेन किया गया है।



एसटीएफ को जांच के दौरान जानकारी मिली है कि जय वाजपेयी विकास दुबे की मदद करता था। विकास अधिकारियों से आया काला धन और रंगदारी से आए पैसों को जय बाजपेई के जरिए बाजार में ब्याज पर लगवाता था। नोटबंदी के पहले करीब 6.30 करोड़ रुपए विकास दुबे ने जय बाजपेई को दिए थे।


विकास ने जय को ये रकम रकम 2% ब्याज पर दी थी। जय ने 2 से 5% का ब्याज लगाकर ये रकम कई कारोबारियों को दी थी। विकास को फॉर्च्यूनर कार 2015 में गिफ्ट की गई थी। कानपुर के एक बड़े उद्योगपति ने ये गाड़ी विकास को गिफ्ट की थी। विकास दुबे अपनी रकम जय वाजपेई के जरिए ही विदेश में इन्वेस्ट कराता था।


टीम स्टेट टु़डे

74 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0