google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

संजय अग्रवाल का कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, जल्द करेंगें बड़ा ऐलान



कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। करीब एक वर्ष पूर्व संजय अग्रवाल ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। पार्टी के भीतर चल रही घमासान और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही उपेक्षा से आजिज आ कर संजय अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

14 मार्च 2019 को संजय अग्रवाल ने 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में पहुंचकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने संजय अग्रवाल को सदस्यता दिलाई थी।



संजय अग्रवाल जो कि अखिल भारतीय व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ने आगे कहा कि उनके संगठन व्यापार महासभा के पूरे देश में 1 करोड़ 17 लाख सदस्य है जो कि अब पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े हैं।


इससे पहले व्यापारी नेता संजय अग्रवाल समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। लेकिन जातिवादी, परिवारवादी और सांप्रदायिक राजनीति से तंग आकर उन्होने कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी एसपी और बीजेपी के मुकाबले कहीं ज्यादा रसातल में दिखाई दे रही है।


स्टेट टुडे से बातचीत में संजय अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि जल्द ही देशवासियों को राजनीति के क्षेत्र में नया विकल्प मिलेगा। जाहिर है संजय अग्रवाल की बातों से एक नई पार्टी के जन्म लेने की बात स्पष्ट हो रही है।


छात्र राजनीति से अपना राजनैतिक करियर शुरू करने वाले संजय अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा ,भाजपा , सपा से होते हुए देश कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में पहुँचे थे। संजय अग्रवाल देश में वैश्य समाज के सबसे बड़े नेता है। वैश्य समाज परम्परागत रूप से भाजपा का वोटर रहा है ,इसलिए भाजपा के सामने बड़ी चुनौती पेश हो सकती है।


टीम स्टेट टुडे




10 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0