google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv


लखनऊ 06 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ पर मनाते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय लक्ष्य के साथ वैभवशाली राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज फहराकर सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए भाजपा की नींव तैयार करने वाले महान विभूतियों को नमन किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन करके पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाते हुए कार्यालयों तथा अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया। मिठाई बांटकर बधाई दी और अन्त्योदय पथ पर चलने का संकल्प लिया। मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर सम्पर्क किया और प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख तथा स्थानीय नागरिकों के बीच पार्टी के गौरवशाली इतिहास तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा की गई।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कारों और भारतीयता के अनुरूप भारत के निर्माण का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय दर्शन प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कर्म पथ पर प्रेरित करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सारी प्रतिबद्धतायें पूर्ण हुई है और गांव, गरीब की खुशहाली से अन्त्योदय का संकल्प भी पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस संकल्प लेने और संकल्प के साथ संकल्प को पूर्ण करने के लिए आगे बढ़ने का दिन है।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भारतीय मूल्यों के आधार भारत के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक विकास की अवधारणा को साकार रूप देने के लिए की गई। उन्होंने कहा पार्टी की स्थापना में राष्ट्रीय स्वाभिमान से ओतप्रोत विचार, देश के गरीब, वंचित वर्ग को मूलभूत सुविधायें प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने का भाव और भारत को विश्व गुरू के स्थान पर प्रतिष्ठापित करते हुए आर्थिक, सामरिक महाशक्ति बनाने के संकल्प लेकर संसद और विधानसभाओं में राष्ट्रवादी सोच के लोगों को पहुंचाने का संकल्प निहित था। आप सभी को स्थापना दिवस की बधाई और भाजपा के पक्ष में जुटकर अपने बूथ पर सम्पर्क भाजपा को बडे़ अंतर से जिताने के लिए सभी का आह्वान है।


प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी व अंकुश त्रिपाठी स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

45 views0 comments

תגובות


bottom of page