google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

वाराणसी में कांग्रेस की किसान न्याय रैली की व्यापक तैयारियां, प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी आगाज़



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की ओर से रणभेरी बजाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है। वाराणसी में राजनीतिक गतिविधियों का प्रभाव पूरे पूर्वांचल पर पड़ता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि बनारस में होने वाली किसान न्याय रैली की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रैली में किसानों को न्याय दिलाने की मांग होगी और उसके साथ किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने की मांग के साथ लखीमपुर नरसंहार के जिम्मेदार केन्द्रीय मंत्री की बर्खास्तगी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।


अंशू अवस्थी ने बताया कि बनारस के जगतपुर इण्टर कालेज में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगीं।



बनारस में होने जा रही इस रैली से पहले उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गा के अवतार में प्रियंका के पोस्टर भी शहर में जगह जगह चस्पा किए हैं।


रैली की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में वार रूम बनाया गया है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो दिन पहले से ही बनारस में रैली की तैयारियों को लेकर कैम्प कर रहे हैं और लगातार कार्यकर्ताओं को तैयारी संबंधी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और खुद भी मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी श्री धीरज गुर्जर भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैम्प कर चुके हैं, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी पहले ही पहुँच चुकें हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के खासा उत्साह दिख रहा है, जिस तरह प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर सरकार को झुकाने का काम किया है इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी जोश और सिद्दत के साथ रैली में पहुंच रहें हैं।


रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, नेता विधान परिषद दीपक सिंह, पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा जी पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री, पूर्व विधायक अजय राय सहित अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक गण पहुंच चुकें हैं। कल होने वाली किसान न्याय रैली में से बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ताओं का पहुँचना शुरू हो गया है।



टीम स्टेट टुडे



4 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0