google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

एनकाउंटर,सरेंडर या नेपाल भागने के जुगाड़ में है विकास दुबे? सीमा पर चौकसी,बहराइच पुलिस को इनपुट


ree

फरीदाबाद की सड़कों पर भागते दिख रहे यूपी के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का अगला ठिकाना क्या होगा। ये सवाल सबके जहन में है। इस बीच विकास दुबे की बार्डर के रास्ते नेपाल भागने की गुप्त सूचना बहराइच पुलिस को मिली है। इसके बाद SP बहराइच ने भारत-नेपाल सीमा रुपईडीहा पर चौकसी कड़ी कर दी है। नेपाल जाने वाले सभी मार्गो पर पुलिस और एसएसबी के जवानों को तैनात कर सघन चेकिंग चल रही है। गैंगेस्टर विकास दूबे को पकड़ने के लिये नेपाल को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्गो पर विशेष निगरानी की जा रही है।


एसपी विपिन मिश्र और एसएसबी कमांडेंट प्रवीण कुमार बॉर्डर पर निगरानी में जुटे हुए हैं। एसपी ने पुलिस कर्मियों को चप्पे चप्पे पर नज़र बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। जंगल से सटे इलाकों में वन कार्यालय पर भी विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए हैं। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दूबे की बार्डर पर पोस्टर लगाकर बड़ी सरगर्मी से तलाश हो रही है। सीमा से लगे जंगलों में भी पुलिस टीम की काम्बिंग कराई जा रही है।


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0