google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जानिए सीएम योगी ने क्यो कहा-मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल


ree

आगरा, 31 जनवरी 2022 : आगरा जिले के किरावली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। बोले आज सीकरी की धरती पर भाजपा के प्रत्याशी के लिया अपील करने आया हूं। सभा में मौजूद लोगों की भीड़ से बोले आपने सपा, बसपा की कार्यप्रणाली को देखा। भाजपा की कार्यपद्धति को देखा। कोरोना प्रबंधन पर बेहतर कार्य हुए। लोगों को उपचार के साथ खाद्यान भी दिया। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में राशन की डबल डोज दी। संकट काल में भाजपा की सेवा कर रहे थे। सपा, बसपा अवसरवादी। ये संकट में साथी नहीं हैं। ये गोकुल जाट की धरती, जिसने ओरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा सरकार आगरा के म्यूज़ियम का नाम भी मुगल के नाम पर रखना चाहती थी। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।

मुख्यमंत्री बोले कि आगरा का विकास हो रहा है। आगरा को मेट्रो, हवाई सेवा, गंगाजल भी मिला है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे हुए। सूबे में रोज दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल है। रामभक्तों पर भी गोली चलवाने से इनके हाथ रंगे हैं। युवाओं को रोजगार दिया। पिछली सरकार में नौकरी के नाम पर लूट होती थी।ट्रांसफर के नाम पर वसूली होती थी। भाजपा की सरकार बनेगी और 10 मार्च के बाद माफिया पर फिर बोल्डोजर चलेगा। आपने चौधरी उदयभान जैसे योग्य व्यक्ति को चुना, हमने मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं, आप इनके नाम से सहमत हैं? कमल को वोट देंगे? लोगों का सहमती में जवाब सुनकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ उदबोधन को समाप्त किया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0