google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

प्रबुद्धजनों में एक कमी होती है : Cm Yogi Adityanath



प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है प्रबुद्धजनों की भूमिका : योगी आदित्यनाथ


- मुख्यमंत्री योगी ने प्रबुद्धजनों संग बिजनौर में किया संवाद

- बिजनौर सीट से चंदन चौहान और नगीना से ओम कुमार के लिए सीएम ने किया प्रचार

- सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों को एक-एक वोट की कीमत का कराया अहसास

- कहा- बिजनौर महात्मा विदुर की भूमि, यहां से बनती है भारत की पहचान


बिजनौर, 29 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शहर के प्रबुद्धजनों की भूमिका प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है, जो अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नेतृत्व करते हैं। प्रबुद्धजन समाज के ओपीनियन लीडर हैं, समाज का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते हैं। कोई चिकित्सक है, तो कोई व्यापारी, अधिवक्ता और शिक्षक, तो कोई पर्यावरण के लिए कार्य कर रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले इस प्रबुद्धवर्ग की बातों पर जनता विश्वास करती है। यही वर्ग समाज को मोटिवेट करता हैं। लोग प्रबुद्धजनों का अनुसरण करते हैं। इसीलिए हम आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। आपकी भूमिका वैसी ही है जैसे प्राचीन काल में ऋषि मुनियों की हुआ करती थी।


प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले


सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां जेवीएस रिजॉर्ट में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिजनौर सीट से बीजेपी-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि ये महात्मा विदुर की भूमि है, तो यही चाहता हूं कि आप प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले।


भारत की पहचान बिजनौर जनपद से है


सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों ने मुझसे कहा था कि जो सीएम बिजनौर जाता है उसकी छुट्टी तय है, इसलिए मैं हर जनपद की तरह यहां भी आया। लोग कहते थे कि यहां रात्रि को नहीं रुकना चाहिए, मगर मैं यहां रुका और तब यहां के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी स्थापित किया। उस वक्त मुझे पता लगा कि बिजनौर जनपद में बहुत पोटेंशियल है। बिजनौर केवल बिजनौर नहीं है, बल्कि भारत की पहचान इस जनपद से है। यह महात्मा विदुर की भूमि है जो उन ऋषि मुनियों की परंपरा से आते हैं, जिन्होंने महाभारत के काल खंड में भी सच बोलने का साहस दिखाया। ये वही बिजनौर है जहां से मां गंगा का यूपी में आगमन होता है, जो बलिया तक जाती हैं। यहां के हमारे जनप्रतिनिधियों ने यहां के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग की, जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए यहां महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का मार्ग प्रशस्त किया गया।


प्रबुद्धजनों में एक कमी होती है


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजनों में एक कमी होती हैं। हम बड़ी-बड़ी चर्चाएं तो कर लेते हैं, मगर ऐन वक्त में सुस्त पड़ जाते हैं। हमें इस बार सबसे पहले स्वयं मतदान करना है और फिर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को पहचानना होगा। आपके एक गलत वोट से अराजकता फैलती है, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, आतंकवाद और अलगाववाद पनपता है, मगर आपके सही वोट से आस्था और विरासत का सम्मान होता है, युवाओं को आजीविका के साधन मिलते हैं। देश का तेजी से विकास होता है। सुरक्षा और समृद्धि बढ़ती है। आपके एक वोट के कारण कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। वहां एक प्रधान, एक निशान और एक विधान लागू हो चुका है। 500 साल के इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।


मोदी की गारंटी सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है


सीएम ने कहा कि आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन को देखा है। सबको अवसर मिला और आपने देखा है कि सबसे अच्छा कार्यकाल मोदी जी का है। गलत हाथों में वोट जाता है तो कर्फ्यू लगता है, सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती है। देश में बिना भेदभाव के हर नागरिक के जीवन को स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की गारंटी है। यही मोदी की गारंटी है, जो सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भी है। कुछ लोगों के लिए अपना परिवार महत्वूपर्ण होगा, मगर मोदी जी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश वहीं है, प्रदेश वही है, केवल सरकार बदली है। आज यूपी में कर्फ्यू और दंगा नहीं है। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। पर्व और त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं। अयोध्या और काशी में पूरा देश आने को आतुर है। व्यापारियों का व्यापार फल फूल रहा है। यही बात हमें समाज में जाकर बताने की जरूरत है।


भारत की नब्ज पहचानते थे चौधरी चरण सिंह


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नब्ज को किसी राजनेता ने पहचाना था तो वो चौधरी चरण सिंह जी थे, जिन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति का मार्ग देश के खेतों और खलिहानों से होकर जाता है। प्रधानमंत्री का आभार कि उन्होंने चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया।


इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पंवार, हरिओम शर्मा, कमलेश सैनी, शुचि चौधरी, अशोक राणा आदि गणमान्य मौजूद रहे।


 

पूरे देश में गूंज रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की गारंटी : सीएम योगी


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित

- सीएम योगी ने प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के लिए प्रबुद्धजनों से किया संवाद

- सीएम बोले, सबका साथ-सबका विकास के लिए काम करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- सीएम बोले, हम खुद तय करते हैं अपना वर्तमान और भविष्य


अमरोहा, 29 मार्च: आपने वर्ष 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। वर्ष 2014 से पहले जहां देश में परस्पर अविश्वास का वातावरण था। देश में चारो ओर अराजकता के साथ भ्रष्टाचार फैला था। देश की सीमाएं असुरक्षित थी। उस दौरान नक्सलवाद, उग्रवाद और अलगावाद चरम पर था। इससे दुनिया में भारत का सम्मान भी कम हुआ था। वहीं वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का सम्मान तो बढ़ा ही साथ में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ। इसके अलावा आज देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है। वर्ष 2014 के पहले अमरोहा से दिल्ली की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे लगते थे, वहीं आज दो घंटे में यह दूरी तय की जाती है। ये सब पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो पाया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमरोहा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से पूर्व सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।


आपका एक वोट सही पार्टी को जाता है तो आस्था का होता है सम्मान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को वोट दिया तो अमरोहा से दिल्ली की दूरी कम हुई। वहीं 2019 में आप चूके थे तो यहां का सांसद भारत माता की जय-जय करने में संकोच करता था। यह आपके एक वोट की कीमत को दर्शाता है। एक वोट कर्फ्यू भी लगा देता है और एक वोट कावड़ यात्रा भी निकाल देता है। आपका वोट सही दिशा में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है और गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगा देता है। इतना ही नहीं वही वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का सम्मान कर देता है। यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ है और रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग यह कर पाते। भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर स्पष्ट किया है कि वह किसान हितैषी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं है बल्कि हर प्रदेश वासियों और अन्नादाताओं का है। आजादी के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने ही किसान भाइयों के हितों की आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता खेत और खलिहान से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा अगर अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे यह सम्मान देेकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है।


प्रधानमंत्री ने प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ देश को चलाया


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपना वर्तमान और भविष्य कैसा चाहते हैं, यह हम खुद तय करते हैं। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ चलाया है। उसी का परिणाम है कि उनके द्वारा किये गये कार्यों की गारंटी पूरे देश में गूंज रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी विकसित भारत गारंटी है। इसका मतलब देश के 12 करोड़ अन्नदाताें को किसान सम्मान निधि, 4 करोड़ गरीबों को सर ढकने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, ढाई करोड़ को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का सिलेंडर, 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ और देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिलना ही मोदी की गारंटी है। सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है इसलिए वह विफल हुए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है इसलिए वह सफल हुए। उन्होंने देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जब सत्ता में आते हैं तो जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को चिन्ह करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के हर देशवासी और गरीब को योजनाओं को लाभ दिया। साथ ही उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमें उन्हे तीसरा कार्यकाल भी देना है ताकि देश दुनिया में तीसरी बड़ी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।


कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री संजय सिंह गंगवार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, नरेश तोमर, ललित, रेखा नागर आदि मौजूद रहे।


 

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर और अमरोहा में प्रबुद्धजनों को किया संबोधित

- चंदन चौहान, ओम कुमार और चौधरी कंवर सिंह तंवर के लिए सीएम ने किया प्रचार

- सीएम ने प्राचीन ऋषि-मुनियों से की प्रबुद्धजनों की तुलना, कहा-मांगने आया हूं आशीर्वाद

- सीएम योगी ने बिजनौर और अमरोहा के प्रबुद्धजनों को समझाई उनके एक-एक वोट की ताकत


बिजनौर/अमरोहा, 29 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर और अमरोहा में पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने दोनों जनपदों में प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए समाज के ओपीनियन लीडर्स के साथ संवाद स्थापित किया। सीएम योगी ने बिजनौर में स्थानीय लोकसभा सीट के लिए रालोद और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान, नगीना लोकसभा सीट के लिए ओम कुमार और अमरोहा लोकसभा सीट के लिए कंवर सिंह तंवर के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों की तुलना प्राचीन ऋषि-मुनियों से करते हुए कहा कि वे उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों को उनके वोट की ताकत को समझाते हुए उनसे सही प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाकर जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान उनके समर्पण का सम्मान करेगी।


आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन को देखा है...


बिजनौर में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सबसे पहले स्वयं मतदान करना है और फिर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को पहचानना होगा। आपके एक गलत वोट से अराजकता फैलती है, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, आतंकवाद और अलगाववाद पनपता है, मगर आपके सही वोट से आस्था और विरासत का सम्मान होता है, युवाओं को आजीविका के साधन मिलते हैं। देश का तेजी से विकास होता है। सुरक्षा और समृद्धि बढ़ती है। आपके एक वोट के कारण कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। वहां एक प्रधान, एक निशान और एक विधान लागू हो चुका है। 500 साल के इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन को देखा है। सबको अवसर मिला और आपने देखा है कि सबसे अच्छा कार्यकाल मोदी जी का है। गलत हाथों में वोट जाता है तो कर्फ्यू लगता है, सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती है। देश में बिना भेदभाव के हर नागरिक के जीवन को स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की गारंटी है। यही मोदी की गारंटी है, जो सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भी है।


अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता


वहीं अमरोह में उन्होंने प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान कहा कि आपने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को वोट दिया तो अमरोहा से दिल्ली की दूरी कम हुई। वहीं 2019 में आप चूके थे तो यहां का सांसद भारत माता की जय-जय करने में संकोच करता था। यह आपके एक वोट की कीमत को दर्शाता है। एक वोट कर्फ्यू भी लगा देता है और एक वोट कावड़ यात्रा भी निकाल देता है। आपका वोट सही दिशा में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है और गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगा देता है। इतना ही नहीं वही वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का सम्मान कर देता है। यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ है और रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग यह कर पाते। भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर स्पष्ट किया है कि वह किसान हितैषी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं है बल्कि हर प्रदेश वासियों और अन्नादाताओं का है। आजादी के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने ही किसान भाइयों के हितों की आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता खेत और खलिहान से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा अगर अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे यह सम्मान देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है। अब हमारी बारी है, हमें प्रधानमंत्री के हाथों तीसरी बार देश की बागडोर देकर उनके समर्पण का सम्मान करना है।

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0