google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

प्रधानमंत्री ने खुद की यूपी के हालात की समीक्षा, सीएम योगी रहे मौजूद



आज उत्तर प्रदेश बीजेपी द्वारा कोरोनाकाल के दौरान किए कार्यों की समीक्षा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। केंद्रीय भाजपा मुख्यालय से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में वेबीनार के जरिए समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में यूपी भाजपा के प्रदेश संगठन से जुड़े सभी बड़े नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल आदि नेता मौजूद रहे। पीएम के सामने सेवा ही संगठन अभियान की प्रस्तुति भी दी गई। इस बैठक में यूपी के अलावा सात अन्य राज्यों के भाजपा संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस समीक्षा कार्यक्रम में भाजपा द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण काल में जनमानस की किस-किस तरह से मदद एवं सेवा कार्य किया गया है उसका ब्यौरा रखा गया।


आपको बता दें कि नमो ऐप के माध्यम से और पार्टी के सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका प्रदर्शन किया जाएगा जिससे लाखों कार्यकर्ता जुड़े हैं।


टीम स्टेट टुडे


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0