google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रामोत्सव 2024: रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा और 2400 किलो का घण्टा -दस किमी तक जाएगी आवाज, मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार



अयोध्या, 11 जनवरीः गुजरात से विशेष रथ से 500 किलो का विशाल नगाड़ा बुधवार को रामनगरी पहुंचा, जिसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने स्वीकार किया। साथ ही आश्वासन दिया कि इसे उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। गुजरात विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री अशोक रावल ने पत्र भेजकर नगाड़ा स्वीकारने की संस्तुति की है।

नगाड़ा लेकर आए चिराग पटेल ने बताया कि इस पर सोने और चांदी की परत चढ़ाई गई है। ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण डबगर समाज के लोगों ने किया है। राम मंदिर में स्थापित करने के लिए हिंदू संस्कृति के इस प्रतीक विशाल नगाड़ा का निर्माण कर्णावती महानगर के दरियापुर विस्तार में किया गया है। 


 

राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार

 



'सोने के दरवाजे' की आई पहली तस्वीर, 12 फ़ीट ऊंचा और 8 फ़ीट चौड़ा है दरवाजा

 

तीन दिन में लगेंगे 13 और दरवाजे

 

अयोध्या : अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के “सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़िल पर लगाये जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।


 


 

मंदिर के निमित्त सौंपा गया 2400 किलो का घण्टा



दावा- दस किमी तक जाएगी आवाज, 51 किलो के सात और घण्टे भी दिए गए


अयोध्या : एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घण्टा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए।

 

पांच सौ रामभक्तों के साथ अयोध्या आए आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे।


62 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0