google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

नेताओं को नहीं पहचानता कोरोना, जानिए कौन कौन हुए संक्रमित


ree

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संबित की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं आई है।


संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं। वह हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर रहे हैं। राजनीति की बात करें तो संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से इलेक्शन लड़ा था। लेकिन बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। इसे पहले 2012 में संबित ने बीजेपी से ही निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। तब कश्मीरी गेट से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह हार गए थे। फिलहाल संबित टीवी डिबेट्स में छाए रहते हैं।


फिलहाल संबित पात्रा को कोरोना है या नहीं इसकी जांच होगी। लेकिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री थे। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद संक्रमित हुए थे।


टीम स्टेट टुडे

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0