google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh देवा रोड स्थित समर्पण अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

Jan 31, 2024
2 min read


तीन दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का किया शुभारम्भ


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से नारी शक्ति को जोड़ रहे हैं, जिसका नतीजा है कि आज की भारतीय नारी जीवन के हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और देश को विकसित भारत बनाने के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की प्रत्येक छात्रा में नारी शक्ति है और देश का भविष्य आज की नारी शक्ति है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री आज देवा रोड स्थित समर्पण मेडिकल इन्स्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दौर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का है। चन्द्रयान की सफल लैन्डिंग के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस श्रृंखला में जय अनुसंधान को भी जोड़ दिया है। अब भारत अमृतकाल के समय से गुजर रहा है। इस समय विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है शीघ्र ही देश के विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज का भारत एक नया भारत है, जिसकी धमक पूरे विश्व में सुनी जा रही है। कला से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में भारत का झंडा लहरा रहा है।



पर्यटन मंत्री ने कहा कि पश्चिम के लोग भारत को सपेरों का देश कहते थे, अब वहीं भारत आज पूरी दुनिया को शान्ति का संदेश देते हुए हर क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लोकार्पण के बाद उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव आने की सम्भावना है। इससे अयोध्या के आस-पास के 06 जनपदों का पूरा आर्थिक परिदृश्य बदल जायेगा। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन पर विशेष जोर दे रही है। रेल, वायु, जल तथा सड़क की कनेक्टीविटी बढ़ाई गयी है। पिछले लगभग एक सप्ताह में ही अयोध्या में लगभग 21 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। यह संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है।


पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर सबसे पहले समर्पण अस्पताल का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके पश्चात अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल के संचालक मनीष मिश्रा एवं आशीष दूबे भी भ्रमण के समय माननीय मंत्री जी के साथ थे। इसके पश्चात निर्मल ऑडीटोरियम में संस्थापक डॉ0 आर.एस. दूबे द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य महानुभावों का स्वागत किया।


इस अवसर पर नरेन्द्र भदौरिया ने अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि योगेश शुक्ला ने बताया कि उनके क्षेत्र से लाखों की संख्या में भक्तों को अयोध्या आने-जाने का निःशुल्क प्रबंध किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्या डॉ0 दीप्ति शुक्ला ने मुख्य अतिथि एवं समस्त गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0