google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बहराइच की सड़कों पर कोरोना संक्रमितों का हाईवोल्टेज ड्रामा



आज बहराइच शहर में उस समय हडक़म्प मच गया, जब अचानक कोरोना के 2 संदिग्ध मरीज मेडिकल कालेज के कोरेंन टाईन वार्ड से फरार हो गए। चना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आस पास के इलाके की नाकेबंदी कर फरार हुए एक मरीज को पकड़ कर कोरेंन टाईन वार्ड में एडमिट करा दिया, जबकि दूसरा मरीज भागने के मिशन में कामयाब रहा।




इस मामले में मेडिकल कालेज के CMS डॉ DK सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने वार्ड में हंगामा काट रहे मरीज की सूचना मेडिकल कालेज की पुलिस चौकी पर दी। बावजूद इसके मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा।




हॉस्पिटल स्टाफ को चकमा देकर भाग रहे मरीज को सड़क पर देख कर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बहराइच की सड़कों पर भागे मरीजों का घंटो हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद एक संदिग्ध मरीज को पकड़कर कोरेंनटाईन सेंटर में भर्ती कराया।


टीम स्टेट टुडे



Advt.

Advt.

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0