9 डॉक्टर सो गए कोरोना पॉजिटिव महिला के करीब
- statetodaytv

- May 8, 2020
- 1 min read

बहराइच में मेडिकल कालेज के 9 डॉक्टरों ने अनजाने में कोरोना पॉजटिव महिला के घर के पास होटल में रात बिताई। इस बात की भनक लगते ही सभी डाक्टरो ने होटल से बाहर निकल कर जबरदस्त ऐतराज जताया। इन डाक्टरों को ड्यूटी के बाद एक होटेल में कोरेंटाइन किया गया था।

हॉटस्पाट इलाके के होटल में ठहराए जाने की जानकारी होने पर सभी डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया। डाक्टरों ने होटल में खाना और नाश्ता न मिलने का भी आरोप लगाया है। विरोध प्रदर्शन के बाद सभी 9 डॉक्टरों को आनन फानन में दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया।
टीम स्टेट टुडे






Comments