google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बहराइच में महिला की मौत का रहस्य गहराया!


ree

बहराइच के रायपुर राजा मोहल्ला निवासी डॉ. शक्ति शुक्ला का शव बीते 2 मई को फाँसी पर लटकता मिला था। आगरा की रहने वाली डॉ.शक्ति शुक्ला की बहराइच के कोतवाली देहात इलाके में ससुराल है। लॉक डाउन के दौरान महिला चिकित्सक अपने पति के साथ बहराइच आईं थी।


डाक्टर शुक्ला की तैनाती लखनऊ के मोहनलाल गंज में महिला चिकित्सक के रुप में थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति डॉ राजेश शुक्ला सहित ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज के लिये प्रताड़ित करने, व मौत के लिये उकसाने की संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कोतवाली देहात में धारा 498(A),306,406 की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।


टीम स्टेट टुडे


Advt.

Advt.



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0