google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

वो वकील अब नहीं रहा..जिसे जैनुद्दीन ने परिवार समेत बहुत मारा था



बहराइच के एक गांव में बाहर से आए लोगों की सूचना देने पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में 9 लोग हुए घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान वकील नामक युवक की मौत हो गई।


घटना थाना हुजूरपुर के हाता रेवलिया गांव की है।


वकील अहमद नाम के ग्रामीण ने मुंबई से गांव में आये मजदूरों की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस को सूचना देने की जानकारी जैसे ही जैनुद्दीन को लगी उसने अपने साथियों के साथ मिल कर वकील के घर पर हमला कर दिया।


मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने महामारी अधिनयम सहित तमाम संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।


घटना से इलाके में तनाव का माहौल कायम है, स्थित को देखते हुए पुलिस टीम तैनात कर दी गयी है।




टीम स्टेट टुडे


Advt.

Advt.



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0