google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कौशांबी पुलिस का गुडवर्क, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार



कौशाम्बी में पिपरी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्री शीटर बदमाश दीपक पासी को गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक किसी घटना को अंजाम देने के लिए भगवतपुर गांव के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर पकड़ने की कोशिश की। जिस पर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश दीपक पुलिस की गोली से घायल हो गया। दीपक पर पिपरी थाने में आधा दर्जन के करीब मुकदमें पुलिस अभिलेखों में दर्ज है।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दीपक पिपरी थाना इलाके का वांछित हिस्ट्री शीटर बदमाश है। जिस पर हत्या के प्रयास, बलवा, राहजनी, गैंगगेस्टार जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश दीपक के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किया है।


टीम स्टेट टुडे


Advt.

Advt.

Advt.

Advt.

Advt.

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0