google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार



26 जनवरी 2021 को राजपथ पर निकली भव्य गणतंत्र दिवस परेड में राम की महिमा का दर्शन भारतवर्ष के साथ साथ पूरी दुनिया ने किया। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है। परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है। रक्षा मंत्री इसे पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के वैभव को दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने देखा है। राम-झांकी ने सबका मन मोह लिया। बीते वर्ष उत्तर प्रदेश और उड़ीसा की झांकी को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान मिला था जबकि असम राज्य की झांकी को पहला स्थान मिला था। दशकों बाद ऐसा अवसर आया है जिसमें उत्तर प्रदेश की झांकी को राजपथ पर सबका मन मोहने के बाद पहला स्थान मिला हो।


मुख्यमंत्री योगी ने किया ट्वीट


गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर राम मंदिर मॉडल की झांकी जैसे पहुंची इसका वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर छा गईं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी झांकी की तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट किया। सीएम ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जहां अयोध्या सियाराम की, देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती, धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश।


राजपथ की इस झांकी में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर सहित वहां की संस्कृति, परंपरा, कला और विभिन्न देशों से अयोध्या व प्रभु राम से संबंधों का चित्रण किया गया था। इसके साथ ही 2018 से योगी द्वारा शुरू किए गए भव्य दीपोत्सव को दिखाया जाएगा। वहीं, अन्य भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया गया।


अपर मुख्य सचिव ने बतायी झांकी की थीम



उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इस वर्ष राजपथ पर यूपी की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया है। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए दिखाए गए हैं। इसके गाने की थीम को इसी पर चुना गया है। वह भी हमारी संस्कृति की सबलता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश को झांकी में पहला स्थान मिलने पर बहुत हर्ष और गौरव की बात है।


यूपी के सूचना निदेशक ने दी खुशखबरी



उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने प्रदेश की ओर से प्रस्तुत किए गए राम मंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ, सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार। उन्होंने बताया कि हर किसी ने राम मंदिर मॉडल को पहला स्थान मिलने की बधाई दी। सभी लोगों को धन्यवाद। इस तरह की प्रशंसा से काम करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि यूपी को दो वर्षों से पुरस्कार मिल रहा है। हालांकि पिछली बार दूसरा स्थान मिला था। इस बार पहला स्थान मिला है।




इसमें दोराय नहीं कि भारत राम,कृष्ण और शिव की धरती है। सदियों से भारत की मूल परंपराओं की कुचलने और मिटाने का दुष्चक्र रचा गया। लेकिन ईश्वर की सत्ता को चुनौती देने वाले काल की गति को प्राप्त हुए। 21 वीं सदी के नए भारत में भारत की मूल विरासत और संस्कृति परिचय जिस तरह से जन जन तक पहुंच रहा है उससे संस्कार और राष्ट्रीयता की भावनात्मक जड़े भारत की धरती में और गहरी उतर रही हैं।


टीम स्टेट टुडे



bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0