google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अयोध्या में ऐसा क्या हुआ आज कि रामभक्तों में खुशी की लहर है !


ree

रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर निर्माण से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कैम्प कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। मंदिर निर्माण से पहले ट्रस्ट का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कैंप कार्यालय राम कचहरी चारों धाम मंदिर में ट्रस्ट के द्वारा बना गया हैं। विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए वैदिक रीति से पूजापाठ करके कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया है ।इस मौके पर अनुष्ठान में शामिल हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा है कि अब जल्द ही अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण होते दिखाई देगा. कैंप कार्यालय पर ट्रस्ट की गतिविधियों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होगी।


ree

राम जन्मभूमि परिसर में समतलीकरण के कार्य के दौरान ही ट्रस्ट ने अपने कैंप कार्यालय का निर्माण कर लिया था। लॉकडाउन-5 में छूट मिलने के बाद विधिवत अनुष्ठान के साथ ऑफिस का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर विहिप कार्यकर्ताओं के साथ विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा है कि ट्रस्ट के ऑफिस का उद्घाटन मंदिर निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। यहां एक ही स्थल पर ट्रस्ट की गतिविधियों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी. श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यशाला में रखे पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर में लाने की योजना बना रहा है. राम जन्मभूमि पर शीघ्र ही रामलला का भव्य मंदिर बनते दिखाई देगा।


रिपोर्ट - शिल्पी / सुमित

अयोध्या



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0