google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

हे भगवान ! कहां गए भगवान ?


ree

कोठवा माता के दर्शन का पुण्य प्रताप कौन नहीं जानता। मंदिर में लटकी मनौतियों की घंटियां इस बात का प्रमाण है। लेकिन अब कोठवा माता अपने मंदिर में नहीं हैं। कोठवा माता कहीं चली गईं हैं। उन्हें कोई लेकर चला गया है। कोठवा माता को कौन ले गया। ये सवाल आज बहराइच जनपद का सबसे बड़ा सवाल है।


ये मामला बहराइच के थाना रानीपुर के अंतर्गत कोठवा माता के मंदिर का है। जहां से कोई चोर बेशकीमती धातु की कोठवा माता की मूर्ति को चुरा ले गया है। कोठवा माता मंदिर में मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति की बड़ी महत्ता है। बीते चार जुलाई को दिन दहाड़े चोरों ने आस्था की मूर्ति को गायब कर दिया।


ये कांड तब हुआ जब थाना रानीपुर के नए थानेदार ने चार्ज संभाला। इलाके के लोग इसे अपशगुन मान रहे हैं। यूं तो थाना रानीपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है लेकिन नए थानेदार के सामने सवाल ना सिर्फ जनआस्था का है बल्कि उनके चार्ज संभालने के साथ ही चोरों ने उन्हें खुली चुनौती दे दी है।

हजारों घण्टा घड़ियालों से भरे पड़े कोठवा समय माता मंदिर में कब लौटेंगे चोरी गए भगवान.....अब यक्ष प्रश्न यही है।


टीम स्टेट टुडे


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0