google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

क्यों दहशत में हैं बहराइच का ये गांव ?

Updated: Aug 14, 2021


ree

जमीन कुल दो बिसवा। जगह बहराईच के थाना रानीपुर का हमीरपुर छिकुरी गांव। एक मौजूदा प्रधान तो दूसरा पूर्व प्रधान। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई, लाठीडंडे, पत्थर और गोलियां चलीं। जमीन की रंजिश का ये खूनी खेल कई घंटो तक चला। गांव में इस दौरान दहशत का आलम था। वर्तमान ग्राम प्रधान विजय सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मौके पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह के पेट मे गोली लगी, जिससे पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह मौके पर ही गिर गए। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को आनन फानन में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।


मारपीट की घटना में कई और लोगो को भी चोटें आई है। देर से पहुंची पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फायरिंग करने वाले दबंग प्रधान विजय सिंह और उसके भाई पंकज सिंह को हिरासत में ले लिया है। गांव में स्थिति की नाजुकता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है ।

मामला जमीनी विवाद है या राजनीतिक रंजिश। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जाँच कर रही है।


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0