google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

घर घर जाकर अखिलेश यादव का आह्वाहन पहुंचा रहे हैं समाजवादी


ree

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के "आह्वान" को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से आज उन्नाव सफीपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री सुधीर रावत के साथ सैकड़ों युवाओं ने सफीपुर नगर, तकिया, आसीवन, मियागंज में जनसंपर्क कर लोगों को 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।


ree

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘‘समाजवादी पार्टी का आह्वान ‘‘ अपील कहा कि भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। उन्होंने आव्हान किया है कि आज देखना होगा कि नौजवानों और किसानों के साथ अन्याय न हो, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का हनन न हो। देश में डर और आतंक का माहौल पैदा करने वालों को सफल न होने दें। लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान की मूल प्रस्तावना के हिस्से हैं। पार्टी इनके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को नमन किया जिन्होंने आज के दिन से शुरू हुए आपातकाल में यातनाएं सहकर भी तानाशाही को उखाड़ फेंका था। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनहित का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है।


ree

जनता अपने साथ हुए विश्वासघात को भूल नहीं सकती है। इसलिए समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को वर्ष 2022 के चुनावों में सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने कहा कि सपा महात्मा गांधी, डा. लोहिया, डा. अम्बेडकर, आचार्य नरेन्द्र देव, लोक नायक जयप्रकाश नारायण और चौधरी चरण सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए आर्थिक-सामाजिक गैरबराबरी और सभी किस्म की विषमताओं के विरूद्ध संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश को आर्थिक अराजकता, मंदी, अपराध और लोकतंत्र के अवमूल्यन की दिशा में ढकेला है। साजिश और अफवाह, यही भाजपा के हथियार है। उन्होंने कहा भाजपा की एकाधिकारी प्रवृत्ति की आशंका प्रबल होती दिखती है।


टीम स्टेट टुडे




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0