google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के 19 शहरों में चलेंगी ई-बसें


लखनऊ, 7 सितंबर 2023 : प्रदेश सरकार बेहतर परिवहन सुविधा के लिए प्रदेश के 17 नगर निगमों सहित 19 शहरों में ई-बसें चलाने जा रही है। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी। नगर विकास विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है और जल्द ही इसे केंद्र भेजा जाएगा।

बड़े शहरों में 150-150, मझोले शहरों में 100-100 और छोटे शहरों में 50-50 बसें चलाई जाएंगी। वर्तमान में केंद्र की फेम इंडिया योजना के तहत प्रदेश के 14 शहरों में छोटी एसी ई-बसें चलाई जा रही हैं। फेस-दो में करीब 300 बसें और आनी थीं। इस बीच केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ कर दिया। इसके चलते फेम इंडिया फेस-दो में अब नई बसें न खरीदने पर विचार चल रहा है।

नगर विकास विभाग अब पीएम ई-बस सेवा में नई बसों की मांग करेगा। इसके लिए उच्च स्तर पर पहले चरण की बातचीत हो चुकी है। इसी आधार पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। नगर विकास विभाग में जो प्रस्ताव तैयार हो रहा है उसके अनुसार बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद में 150-150 नई बसें चलाई जाएंगी। वाराणसी, आगरा, झांसी, प्रयागराज, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, फिरोजाबाद व गौतमबुद्धनगर में 100-100 बसें चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, रामपुर व सहारनपुर में 50-50 बसें चलाई जाएंगी।

नगर विकास विभाग इन बसों की चरणवार मांग करेगा। हर चरण में इन शहरों को 10 से 15 बसें दी जाएंगी और एक से दो वर्ष के अंदर सभी बसें इन शहरों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। इन बसों के रख-रखाव और चार्जिंग के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे खराब होने की स्थिति में ठीक किया जा सके।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0