google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शुरु हो रहा है बीजेपी का महाअभियान जो 2022 के विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा हथियार है



भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 21 नवम्बर से बूथ सदस्यता अभियान प्रारम्भ करेगी। पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बूथ सदस्यता अभियान में प्रत्येक दहलीज पर पहुंचकर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे। पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों पर विशेष अभियान चलाएगी। पार्टी का सदस्यता अभियान 20 नवम्बर तक कैम्प सदस्यता के माध्यम से प्रदेश में हजारों कैम्प लगाकर भाजपा परिवार के विस्तार के साथ आगे बढ़ा और अब अभियान अपने द्वितीय चरण में बूथ सदस्यता अभियान के माध्यम से आगे बढे़गा। भाजपा घर-घर लगाएगी मेरा परिवार-भाजपा परिवार स्टीकर।



पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि समेत पार्टी के कार्यकर्ता 21 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले बूथ सदस्यता अभियान के तहत बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचकर 7505 403 403 पर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएगें।


जबकि पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथ पर विशेष सदस्यता अभियान के चलाकर अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बूथ पर मौजूदगी सुनिश्चित करेगी।


पार्टी बूथ सदस्यता अभियान में 18 वर्ष सेे अधिक आयु के सभी वस्यक व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ने के लिए घर-घर दस्तक देगी तथा पार्टी के सदस्यों के घर पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगाएगी। इसके साथ ही पार्टी भाजपा परिवार से जुडे़ नए सदस्यों को भाजपा पट्टिका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन करेगी।


टीम स्टेट टुडे



17 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0