google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने Rajnath Singh को 5 लाख से अधिक वोटो से जीत दिलाने का संकल्प लिया



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नरही बजार , कपूरथला मार्केट ,शक्ति नगर ,संजय गांधीपुरम बाजारों में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से राजनाथ सिंह के लिए वोट मांगे


राजनाथ सिंह जी ने 10 साल राजधानी के व्यापारियों का हर स्तर पर सहयोग किया, अब व्यापारियों की बारी: संजय गुप्ता


लखनऊ के और अधिक विकास के लिए राजनाथ सिंह जरूरी : संजय गुप्ता


15 मई, बुधवार ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियो के साथ नरही बाजार,कपूरथला मार्केट, शक्ति नगर ,संजय गांधीपुरम बाजार में व्यापारियों की दुकान दुकान जाकर राजनाथ सिंह के लिए वोट मांगे तथा व्यापारियों से राजनाथ सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ।


संजय गुप्ता ने व्यापारियों से कहा राजनाथ सिंह जी ने 10 साल में लगातार राजधानी ,प्रदेश और देश के व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करने का काम किया है अब व्यापारियों की बारी और जिम्मेदारी है कि उन्हें बहुत बड़ी जीत के साथ तीसरी बार पुनः लखनऊ से लोकसभा भेजने का कार्य किया जाए उन्होंने कहा लखनऊ के विकास के लिए राजनाथ सिंह बहुत जरूरी है, उनके कार्यकाल में लखनऊ में विकास को गति मिली है और यह लखनऊ का सौभाग्य है राजनाथ जी के रूप में लखनऊ के सांसद ने गृहमंत्री और रक्षा मंत्री जैसे पद का निर्वहन किया इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजनाथ सिंह जी को 5 लाख वोटो के भारी अंतर से जीत दिलाने का संकल्प लिया।


नरही मार्केट में नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महामंत्री संजय अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, रमेश गुप्ता, अभिषेक केशरवानी , विशाल जैन , प्रकाश मोहन भार्गव, नीरज विरानी, मनोज विरानी ,फरीद, शरीफ ,मोनू साहू, आशीष मेहरा ,संतोष जी, ऋषि खन्ना, शाहिद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे


कपूरथला मार्केट में ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री सुशील कुमार वर्मा ,राजीव लालवानी ,महावीर प्रसाद मित्तल, श्रीमती रंजना शर्मा, आशीष मिश्रा, सुदर्शन कटियार ,राजू रस्तोगी शामिल थे।


शक्ति नगर एवं संजय गांधीपुरम में वरिष्ठ व्यापारी नेता रवि शंकर अग्रवाल, संजय अग्रवाल , जे बी सिंह, दीपेश निगम ,सैणवी सक्सेना, राजन मित्तल ,राजेश कुमार गुप्ता ,शुभम जैन आदि शामिल थे


वोट मांगने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस गोमती अध्यक्ष अशोक यादव ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम लखनऊ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव श्याम सुंदर अग्रवाल सुमित सिंह लखनऊ महामंत्री राजीव शुक्ला भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल राजनीति उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0