google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

परिषदीय विद्यालयों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

Nov 13, 2022
1 min read

लखनऊ, 13 नवंबर 2022 : I.P.E.- C.K.O. लखनऊ और आरुही विकास संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा होटल दयाल पैराडाइज गोमती नगर लखनऊ में आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में परिषदीय विद्यालयों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसमें कानपुर नगर से उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरवां में कार्यरत शिक्षक राजकुमार अग्निहोत्री को मुख्य अतिथि संदीप सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।



इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर हिमानी सब्बरवाल, आरूही विकास संस्थान के अखिलेश सिंह, नागेश्वर जी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत लक्ष्मीकांत पांडे व प्रज्ञा शुक्ला आदि सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0