google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कोरोना के कहर से नहीं आयोजित होगा मथुरा का सुप्रसिद्ध नरी सेमरी मैया का मेला

Apr 13, 2021
1 min read



पूरे देश में कोरोना की वापसी हो चुकी है। सरकार ने किसी भी धार्मिक स्थल में पांच से अधिक लोगों के होने पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते मथुरा में नरी सेमरी मेले की अनुमति भी रद्द कर दी गई है। इससे देवी मां के भक्तों में काफी उदासीन हैं। माता के मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। यहां किसी किसी समय श्रद्धालुओं की संख्या को तीस को पार कर जाती है। मेला परिसर में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है मुश्किल से 10 से 15 दुकानें लगी है। माता के भक्तों ने उनके आंगन में पहुंचकर माता को अपने घर आने का बुलावा दिया है साथ दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करने की मांग की।



मथुरा में इस बार चैत्र नवरात्रों में हर साल की तरह इस साल भक्त नरी सेमरी वाली मैया का मेला नहीं देख पाएंगे। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए दर्शन किए जा सकते हैं। मास्क बहुत जरूरी है। साथ ही मंदिर प्रशासन भक्तों से लगातार माता के दरबार में 2 गज की दूरी बनाने की अपील भी कर रहा है।


खबर है कि लखनऊ में बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर भी अगले नौ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कोविड गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ी जिसके बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया।



चंद्रमोहन दीक्षित (संवाददाता)(मथुरा)

टीम स्टेट टुडे



















विज्ञापन
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0